बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है? बालों में Oil कैसे लगाएं
बालो की लम्बाई और मज़बूती को बढ़ने के लिए एक अच्छे तेल के साथ साथ आप को बालो में तेल किस तरह से लगाना चाहिए इसके बारे में भी जानना बहुत ज़रूरी है बालो की ग्रोथ इस बात पर निर्भर है की आप किस तरह से उसे पोषण दें रही अब जैसे मान ले की आप अपने बालो में अगर दिन में दो बार तेल लगाए तो इससे क्या होगा? इससे होगा यह की आप के बाल चिपचिपे हो जायेगे यह आप के बालो को कमज़ोर करेगा जी हां आपने ने सही सुना ज्यादा तेल आप को बालो को और कमज़ोर बनाते है |
इसके अलावा बालो में तेल की मसाज भी बहुत ज़रूरी है | बालो की ग्रोथ बालो पर किस तरह तेल लगा रही इस पर बहुत निर्भर है इसके लिए चलिए फिरर आज मैं आप को बताऊगी आप किस तरह अपने बालो में तेल लगाए की आप के बाल हमेशा मुलायम और खूबसूरत दिखे .
बालों में ज्यादा तेल लगाने से क्या होता है?
हम बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल लगाते हैं लेकिन बहुत ज्यादा देर तक लगा रह जाए तो नुकसान करता है। क्योंकि सिर की त्वचा कुछ प्राकृतिक तेल पैदा करती है जिससे नमी बनी रहती है जो अच्छी होती है। लेकिन बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाए रखा तो ज्यादा नमी हो जाएगी जिससे फुंसी और दाने होने का डर रहता है।
बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
अगर तेल लगाने का सही तरीका न अपनाया जाए तो सबसे अच्छा हेयर ऑयल उपयोग करने का फायदा ठीक तरह से नहीं मिल पाएगा। नीचे जानिए बालों में तेल लगाने की सही विधि
- बालों में तेल लगाने के पहले उसे गुनगना कर लें, इससे तेल को आसानी से स्कैल्प में अवशोषित होने में मदद मिल सकती है।
- अब हथेली की जगह अपनी उंगलियों से तेल को बालों की जड़ों में लगाना शुरू करें।
- तेल लगाते समय तेजी से मालिश न करें बल्कि उंगलियों को धीरे-धीरे गोलाकार में घुमाएं।
- बालों में जरूरत के अनुसार ही तेल लगाएं। ज्यादा तेल का मतलब जल्दी या बेहतर परिणाम नहीं होता।
- तेल को जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
- बालों के अंत पर तेल लगाते समय उन्हें ज्यादा जोर से न घिसें। ऐसा करने से सिरे दो-मुंहे हो सकते हैं और बाल टूटने लग सकते हैं।
- पूरे बालों में अच्छी तरह तेल लगाने में बाद लगभग 15-20 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
- मसाज करने से बाद बालों को कसकर न बांधें बल्कि ढीली चोटी कर लें।
- इस तेल को पूरी रात लगाए रहने से बचें। इसे लगाने के लगभग 30-45 मिनट बाद बालों को शैम्पू की मदद से धो भी सकते हैं।
If you Love Today’s blog don’t forget to like and share and also follow me on Instagram and Pin for new updates.
- Toner Use करने के फायदे | कब, कितना Toner Kaise use kare
- Attractive कैसे दिखे – Stylish Dikhne ka Raaz
- जू मारने की दवा – Ju marne ki Dawa Ka Naam
Have a nice day/Night, Thank you